Human Rights Commission Registers Case On Bhattis Beating Ips Avinash Pandeys Troubles Increase
भाटी की पिटाई पर मानवाधिकार आयोग ने दर्ज़ किया केस
Contributed by: Ankur.Tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : मेरठ से हटाए जाने के बाद आईपीएस अविनाश पांडेय की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। मेरठ में दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के साथ कथित पुलिस मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में एडीजी जोन मेरठ द्वारा जांच के आदेश के बाद अब इस मामले में उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी केस दर्ज कर लिया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर आयोग ने केस दर्ज कर मामले की सुनवाई शुरू कर दी है। अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा था कि 19 अगस्त 2026 को मेरठ एसएसपी कार्यालय पहुंचे दिग्विजय भाटी ने आरोप लगाया था कि पुलिस हिरासत में उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें चोटें पहुंचाई गई। उन्होंने इसके लिए तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, मेरठ पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है।