Bajaj Life Insurance Data Leak Case Filed Against 7 Accused Of Selling Customer Information
ग्राहकों का डेटा लीक कर दूसरी कंपनी के प्रॉडक्ट बेचने का आरोप, 7 पर केस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा: बजाज लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड के ग्राहकों के निजी डेटा को दूसरी कंपनी को बेचने का आरोप लगाते हुए वाइस प्रेसिडेंट ने 7 के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट हिमांशु शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने लीड जनरेशन और आउटबाउंड सेल्स के लिए आईसीसीएस डिजएक्स लिमिटेड को थर्ड पार्टी कॉल सेंटर के तौर पर नियुक्त किया था। इसके तहत संभावित और मौजूदा पॉलिसी धारकों की व्यक्तिगत पहचान संबंधी जानकारी सीमित और अधिकृत उद्देश्य के लिए कॉल सेंटर के साथ साझा की गई थी। आरोप है कि कॉल सेंटर से जुड़े अभिषेक बजाज, मोहम्मद मुस्तफा, वंशिका, विपिन कुमार, नजीर मोहम्मद और जॉपर इंश्योरेंस ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर कंपनी के डेटा का दुरुपयोग किया जा रहा है।