Lucknow Sewer Line Collapses In Mahanagar Drainage Disrupted Water Pipeline Repaired In Indira Nagar
महानगर में सीवर लाइन धंसी, जलनिकासी प्रभावित
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : महानगर सी-ब्लॉक में मंगलवार को सीवर लाइन धंसने से आसपास के इलाकों में जलनिकासी प्रभावित हो गई। जलकल विभाग की टीम ने पंप लगाकर सीवर निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की। इसके बाद दोपहर बाद मरम्मत का कार्य शुरू हो सका। वहीं, इंदिरा नगर सी-ब्लॉक में क्षतिग्रस्त पानी की पाइपलाइन की मरम्मत के बाद जलापूर्ति सामान्य बहाल कर दी गई है।
रविवार शाम फरीदी नगर स्थित पिकनिक स्पॉट मार्ग पर सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से लगातार तीसरे दिन भी सड़क पर आवागमन बाधित रहा। जोन-7 के एक्सईएन ओम प्रकाश ने बताया कि सड़क की मरम्मत जल्द शुरू करवाई जाएगी।