दिनभर छाए रहे बादल, रिमझिम से गिरा पारा

नवभारतटाइम्स.कॉम
clouds over lucknow temperature drops with drizzle weather becomes pleasant
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: शहर में मंगलवार को दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा। रुक-रुककर कई बार हुई रिमझिम ने मौसम सुहाना बना दिया। इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम होकर 30.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बुधवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड के आसपास बने निम्न दबाव के क्षेत्र के असर से मॉनसूनी गतिविधियां सक्रिय हुई हैं।