Bsp Increases Election Temperature By Announcing Candidate Special Strategy For Jewar Seat
बसपा ने प्रत्याशी घोषित कर चुनावी तापमान बढ़ाया
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Sunil.Pandey2 @Timesofindia.com
n ग्रेटर नोएडा: सपा और भाजपा के बाद जेवर विधानसभा क्षेत्र के दनकौर में जनसभा करके बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने जनपद का चुनावी तापमान बढ़ा दिया। उम्मीदवार घोषित करने के मामले में बसपा ने सभी दलों से बाजी मार ली है। अन्य राजनीतिक दल केवल जनसभा तक ही सीमित रहे।आकाश आनंद ने चुनाव अभियान की शुरुआत बीते 10 अगस्त को सादाबाद, हाथरस से इसकी शुरुआत की। यहां न केवल जनसभा की बल्कि डॉ. अविन शर्मा को सादाबाद से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद मंगलवार को अपने गृह जनपद के दनकौर में जनसभा की। गौतम बुद्ध नगर जिले में पार्टी बेहतर प्रदर्शन के लिए बेहतर प्लान बना रही है।
किसान, स्थानीय मुद्दे और जातीय समीकरण का होता है असर:
जेवर का राजनीतिक मिजाज जिले की अन्य सीटों से कुछ अलग माना जाता है। ग्रामीण क्षेत्र, किसान, स्थानीय मुद्दे और जातीय समीकरण यहां चुनावी राजनीति को प्रभावित करते हैं। ऐसे में बसपा नेतृत्व जेवर सीट को 2027 के चुनाव में महत्वपूर्ण मानकर रणनीति तैयार कर रहा है। गौतमबुद्ध नगर मायावती का गृह जनपद है। ऐसे में यहां बेहतर प्रदर्शन करना राजनीतिक और संगठनात्मक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है।