दो विदेशियों से 1 किलो ड्रग्स बरामद, गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
greater noida two african nationals arrested with 1 kg drugs consignment worth 20 lakhs seized
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

सूरजपुर के भूड़ा गांव में पुलिस और अभिसूचना इकाई ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में अफ्रीकी मूल के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 1.07 किलो सफेद पाउडर बरामद हुआ है। पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई है। मौके से चार मोबाइल, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली पॉलीथिन भी मिली है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर टीम ने भूड़ा गांव में स्टेडियम के सामने बने मकान पर दबिश दी थी। यहां से कैमरून निवासी साबी जोएल (32) और नाइजीरिया निवासी अमादा लतीफा (33) को पकड़ा गया। तलाशी में 1 किलो 70 ग्राम सफेद पाउडर, चार मोबाइल फोन, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक काला बैग और चार पैकेट पॉलीथिन बरामद हुए।