H1n1 Outbreak Continues In Delhi Record 258 New Cases In 24 Hours Total Cases Exceed 2308
24 घंटे में H1N1 के रेकॉर्ड 258 नए केस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
H1N1 का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में रेकॉर्ड तोड़ इन्फ्लुएन्ज़ा के 258 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस साल दिल्ली में H1N1 के कुल मामले बढ़कर 2308 हो गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 24 अगस्त को H3 के 9 और अन्य इन्फ्लुएन्ज़ा के 49 नए मामले भी सामने आए है। अब H3 के कुल मामले 154 और अन्य इन्फ्लुएन्ज़ा के मामले 517 हो चुके हैं, जबकि H1 के 37 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, अब तक इन्फ्लुएन्ज़ा ए और बी के कुल मामलों ने 3000 का आंकड़ा पार कर चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, इन्फ्लुएन्ज़ा-A और B को मिलाकर 24 अगस्त 2026 तक दिल्ली में कुल 3239 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, दिल्ली से बाहर के मामलों को शामिल करने पर यह संख्या 3960 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 3239 मामलों में इन्फ्लुएन्ज़ा के H1N1, एन1, एच3 समेत कई स्ट्रेन शामिल किए गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द, शरीर में दर्द और अत्यधिक थकान फ्लू के सामान्य लक्षण हो सकते हैं। बुजुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है।