Dengue Outbreak In Greater Noida West Over 200 Infected In S Aspire Society Residents Scared
डेंगू के बढ़ते केसों से निवासी सहमे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एस एस्पायर सोसायटी में डेंगू के बढ़ते केसों के कारण लोग परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि आसपास निर्माणधीन साइट होने के कारण गंदगी और जलभराव हो रहा हैं। इस वजह से 200 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। डेंगू से ग्रसित होने के कारण कई लोगों का अस्पताल में भी इलाज चल रहा है। सोसायटी के निवासी भूपेश शर्मा ने बताया कि परिसर में काफी संख्या में लोग रह रहे हैं। सोसायटी के पास एनबीसीसी के एक निर्माणाधीन प्रॉजेक्ट की वजह से जगह-जगह जलभराव हो रहा है।