Do Not Send Children To School If They Have A Cold Cough Or Fever Advisory From Schools Amidst Rising Cases Of Swine Flu And Dengue
‘बच्चे को हो जुकाम, खांसी या बुखार तो न भेजें स्कूल’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा
गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए निजी स्कूलों का प्रबंधन भी सतर्क हो गया है। बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाने और संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कई स्कूलों ने एहतियात के तौर अभिभावकों के लिए अडवाइजरी जारी की है। इस कहा गया है कि यदि किसी बच्चे में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार या फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे स्कूल न भेजें। गौतमबुद्ध नगर में डेंगू के साथ ही स्वाइन फ्लू के केस बढ़ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के रायन इंटरनैशनल स्कूल की प्रिंसिपल सुधा सिंह ने बताया कि बच्चों में लगातार बुखार, अत्यधिक कमजोरी, सांस लेने में परेशानी या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति महत्वपूर्ण है, लेकिन स्वास्थ्य से समझौता कर उन्हें स्कूल भेजना उचित नहीं है। बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी करें और बीमारी के लक्षण होने पर जानकारी देते हुए क्लास में न भेजे। सेक्टर डेल्टा 2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति शर्मा ने बताया कि बदलते मौसम के कारण बीमारियां बढ़ रही है,ऐसे में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।