Eight Congress Workers Who Showed Black Flags To Cm Released On Bail
सीएम को काले झंडे दिखाने में आठ को ज़मानत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: मुख्यमंत्री के गुड़गांव आने पर उन्हें काले झंडे दिखाने के मामले में मंगलवार को कांग्रेस के दोनों जिलाध्यक्षों ने सिविल लाइन थाने पहुंच आठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमानत कराई। इनमें अशोक उल्लावास, सुनील यादव, सविंद्र लोहिया भोले, विकास हुड्डा, राकेश यादव, मुकेश डागर, मनदीप राठी और नितिन यादव शामिल हैं। हालांकि मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सीएम को काला झंडा दिखाने के मामले में कुछ समय कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर और ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव का सामने नहीं आए थे, हालांकि सोमवार देर शाम डीसीपी के समक्ष पेश होने पर उन्हें जमानत मिल गई। पूरे घटनाक्रम के बाद सवाल उठ रहा है कि जब कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज हुआ था, तभी दोनों जिलाध्यक्ष सामने आते तो कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता। हालांकि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़े हैं।