बार असोसिएशन चुनाव के नामांकन खत्म, 30 उम्मीदवार मैदान में

नवभारतटाइम्स.कॉम
gurugram bar association elections 30 candidates in the fray 6 contenders for president post
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

डिस्ट्रिक्ट बार असोसिएशन (DBA) गुड़गांव के 2026-27 के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है। अंतिम दिन 20 उम्मीदवारों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन किया। रिर्टनिंग ऑफिसर सतबीर सिंह तंवर के अनुसार विभिन्न पदों के लिए दो दिनों में 30 उम्मीदवारों ने नामांकन किए। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही कोर्ट परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी प्रत्याशी वकीलों के बीच पहुंचकर अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में जुट गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए छह वकीलों ने नामांकन भरा है। जिसमें विनोद राव, मनोज यादव, कमलजीत कटारिया, कुलभूषण भारद्वाज, संतोख सिंह व विनीता शामिल हैं। सचिव पद के लिए राकेश यादव, विश्वविंदर यादव, प्रशांत ठाकरान, शैलेंद्र बहल, प्रवीण यादव, खुशबू रानी ने नामांकन कराया है। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए भी छह उम्मीदवार हैं, जिसमें अक्षय भारद्वाज, सुधीर सिंह धनखड़, दमन शर्मा, नरेश कुमार, साहिल यादव व अनूप कुमार और अतिरिक्त उपाध्यक्ष महिला पद के लिए ज्योत्स्ना बुचर, योगिता, सुनिता यादव व रीनू माहेश्वरी ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।