Nsgs First Women Commando Training Center Launched Women Black Cat Commandos To Respond To Terror Attacks
NSG ने पहला महिला कमांडो ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Maneesh.Aggarwal @timesofindia.com
n नई दिल्ली: सरकार देश के तमाम राज्यों की पुलिस और अर्धसैनिक बलों के कमांडो बेड़े में और अधिक महिला पुलिसकर्मियों को तैनात करने पर फोकस कर रही है। वे आतंकी हमला होने, प्लेन हाईजैक या फिर आतंकियों द्वारा किसी को बंधक बनाए जाने जैसे हमलों का मुंहतोड़ जवाब देंगी। NSG ने अपनी मानेसर स्थित कमांडो ट्रेनिंग अकैडमी में महिलाओं को अलग से ब्लैक कैट कमांडो की ट्रेनिंग देने के लिए ‘विमन कमांडो ट्रेनिंग सेंटर’ शुरू किया है। यहां महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स (MCCC) कराया जाएगा। 24 अगस्त से शुरू हुए पहले बैच में देशभर से 250 महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। उनमें सबसे अधिक पुलिसकर्मी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई और पश्चिम बंगाल समेत अन्य कुछ राज्यों से शामिल की गई हैं। अभी तक महिला पुलिसकर्मियों को कमांडो ट्रेनिंग देने के लिए NSG के पास अलग से कोई विमन कमांडो ट्रेनिंग सेंटर नहीं था। अधिकारियों का कहना है कि कमांडो ट्रेनिंग प्रोग्राम 14 नवंबर को खत्म हो जाएगा।