Phonerwa Meeting Transport Traffic Jams Waterlogging Ignored Demand For Action On Illegal Construction
फोनरवा की बैठक में ट्रांसपोर्ट, जाम व जलभराव पर चर्चा नहीं
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, नोएडा
शहर के सेक्टरों की समस्याओं को उठाने का दावा करने वाली फोनरवा की मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश के साथ हुई बैठक में कई बड़े मुद्दे चर्चा से बाहर रह गए। शहर की टूटी सड़कों, बरसात में जलभराव, उसके बाद लगने वाले जाम, अटके प्रॉजेक्ट और बदहाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे मुद्दों पर बैठक में चर्चा नहीं हुई। सेक्टरों में अवैध निर्माण कर मकानों के छज्जों का साइज बढ़ाने वालों पर कार्रवाई न करने की अपील जरूर रखी गई। अवैध ठेले-खोखों और फेरीवालों पर कार्रवाई की मांग की गई। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने की मांग की। महासचिव केके जैन ने पुरानी सीवर लाइनों को बदलने, खराब ट्यूबवेल ठीक कराने और गंगाजल की सप्लाई बाधित होने पर वैकल्पिक व्यवस्था का मुद्दा उठाया। सीईओ ने जरूरी ट्यूबवेल जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। फोनरवा ने मांग की कि आरडब्ल्यूए की लिखित सहमति के बिना सेक्टरों में वेंडिंग जोन न बनाए जाएं। खुले नालों को ढकने, विकास कार्यों की समय सीमा बताने की मांग की