293 Lakhs Siphoned From Account In 2 Minutes Ballabgarh Resident Falls Victim To Cyber Fraud
ठगों ने खाते से उड़ाए 2.93 लाख रुपये, 2 मिनट में हुए दो ट्रांजैक्शन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़
शहर की सुभाष कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से महज दो मिनट के अंतराल में 2 लाख 93 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, सुभाष कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि उसका एसबीआई में खाता है। 24 अगस्त को सुबह करीब 12 बजे उसके खाते से एक लाख 90 हजार रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ। इसके करीब दो मिनट बाद एक लाख 3 हजार रुपये और खाते से निकाल लिए गए। इस तरह कुल 2 लाख 93 हजार रुपये की रकम अज्ञात व्यक्ति ने साइबर धोखाधड़ी कर निकाल ली। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 25 अगस्त को परिवादी को जांच में शामिल कर उसकी लिखित शिकायत प्राप्त की। पुलिस अब ट्रांजैक्शन की जानकारी और संबंधित बैंक खातों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
रिफंड दिलाने के बहाने पेटीएम से 61 हजार की ठगी : सामान के पैसे वापस दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने सेक्टर-16 निवासी एक व्यक्ति के पेटीएम खाते से 61 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर पोर्टल 1930 पर दर्ज कराई थी।