राणा की संपत्तियां खंगाल रही ED

Contributed byAnkur.Tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम
eds radar on ranas properties rs 360 crore cash linked to fake itc network investigation into disproportionate assets begins
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : फर्जी आईटीसी नेटवर्क की जांच में पूर्व बीएसपी विधायक शाहनवाज राणा और उनके करीबियों के ठिकानों से 3.60 करोड़ रुपये नकद मिलने के बाद ईडी ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एजेंसी अब राणा की राजनीतिक शुरुआत से पहले, विधायक और एमएलसी रहते अर्जित संपत्तियों, निवेशों और कारोबारी हिस्सेदारियों की पड़ताल कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, घोषित संपत्तियों, वास्तविक परिसंपत्तियों, चुनावी हलफनामों, सरकारी रेकॉर्ड, बैंकिंग दस्तावेजों और डिजिटल डेटा का मिलान किया जा रहा है। परिवार और करीबी सहयोगियों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। ईडी को फर्जी कंपनियों, धन की लेयरिंग, सर्कुलर ट्रांजेक्शन, नकदी निकासी और संपत्ति खरीद के बीच संबंधों की आशंका है। राणा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के एंगल से अलग मामला दर्ज करने की तैयारी है। तलाशी में मिले साक्ष्यों की जांच भी तेज है।