आज पीजी में फीस जमा करने का आखिरी दिन

नवभारतटाइम्स.कॉम
last day to deposit fees in pg today otherwise admission will be cancelled
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

जिले के पीजी में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की पहली मेरिट सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। सूची जारी होने के बाद छात्रों ने फीस जमा करना शुरू कर दिया है। वहीं, आज फीस जमा करने के लिए आखिरी दिन है। निर्धारित समय तक फीस जमा नहीं करने पर संबंधित छात्र का दाखिला रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद 28 अगस्त से दूसरे और अंतिम राउंड की काउंसलिंग शुरू होगी। खाली बची सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग कराई जाएगी। वहीं, 29 अगस्त को ऑनलाइन दाखिले के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। इस दौरान नए छात्र आवेदन कर सकेंगे। साथ ही, जिन छात्रों के आवेदन फॉर्म में कोई गलती है, वे उसमें संशोधन भी कर पाएंगे। दाखिला प्रक्रिया 12 सितंबर तक जारी रहेगी। 30 अगस्त से 6 सितंबर तक दाखिला लेने वाले छात्रों से देरी के कारण 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। वहीं, 6 से 12 सितंबर के बीच दाखिला लेने पर देरी के लिए प्रतिदिन 100 रुपये बढ़ाकर शुल्क देना होगा।