Production And Sale Halted Fda Cracks Down On 7 Drug Manufacturing Units Serious Irregularities Found
सात दवा निर्माण इकाइयों को उत्पादन और बिक्री से रोका
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : प्रदेश के 11 जिलों में एफएसडीए की ड्रग यूनिट ने दवा निर्माण इकाइयों पर छापे मारकर गंभीर अनियमितताएं पकड़ीं। कानपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड़, मथुरा, मुरादाबाद, आगरा, कासगंज, रामपुर और बिजनौर में हुए निरीक्षण के दौरान जीएमपी और जीएलपी मानकों के अनुपालन की जांच की गई। टीमों ने 55 तैयार दवाओं और दवा निर्माण में प्रयुक्त कच्चे माल के 30 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे।
जांच में क्रॉस-कंटेमिनेशन रोकने की व्यवस्था का अभाव, माइक्रोबायोलॉजिकल परीक्षण सुविधाओं की कमी, रेकॉर्ड और स्टॉक में अंतर, तापमान नियंत्रण की खराब व्यवस्था, एचवीएसी सिस्टम की खराबी और तकनीकी कर्मचारियों की अनुपस्थिति मिली। इन खामियों के आधार पर सेफकॉन आगरा लाइफ साइंसेज, आइडियल हेल्थकेयर, न्यू शक्ति फार्मास्युटिकल्स, विलियम ऑर्गेनिक, एस्ट्रोन फार्मास्युटिकल्स, पार फार्मास्युटिकल्स और कैथे हेल्थकेयर में उत्पादन और दवाओं की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई गई। बंद या निष्क्रिय इकाइयों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। नमूने नकली या अधोमानक पाए जाने पर निर्माताओं के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी भी।