Sps Announcements Are A Pandoras Box Of Lies Bjp State President Pankaj Chaudharys Sharp Attack On Akhilesh Yadav
सपा की घोषणाएं झूठ का पिटारा: चौधरी
Contributed by: Deep.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की घोषणाओं को झूठ का पिटारा बताया। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि ये घोषणाएं अपने पुराने पाप और नाकामियों को छिपाने के लिए यह झूठ का पिटारा खोला है। उन्होंने कहा कि सपा शासन में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते थे। वही पार्टी आज महिला सम्मान, सुरक्षा और विकास की बातें कर रही है।
चौधरी ने कहा कि सपा जब सत्ता में थी, तब महिला सुरक्षा, बेहतर अस्पताल और कॉलेज जैसी सुविधाओं के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए? प्रदेश की जनता सपा की पुरानी वादाखिलाफी और उसके शासन के रेकॉर्ड भूली नहीं है। अब भी खोखली घोषणाओं और चुनावी लॉलीपॉप से जनता को बहकाना संभव नहीं है। जनता 2027 में सपा को उसकी राजनीति और पुराने रेकॉर्ड का जवाब देगी।