तस्करी में एक गिरफ्तार, 15 किलो गांजा बरामद

नवभारतटाइम्स.कॉम
faridabad one arrested in 15 kg ganja smuggling recovery from ups kasganj
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने यूपी कासगंज में दबिश देकर 15 किलो 804 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से कासगंज निवासी दीपक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना ढोलना, कासगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई 19 अगस्त को थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में 12 किलो 980 ग्राम गांजा बरामद होने के मामले की जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर की गई। 19 अगस्त को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने दिल्ली-मथुरा रोड पर लक्कड़पुर फाटक के पास से एटा निवासी शिवम उर्फ भोला को ग्राम गांजे संग गिरफ्तार किया था।