युवक को जबरन खेतों में ले जाकर पीटा, गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
faridabad youth beaten after being taken to fields one more accused arrested
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

थाना पल्ला क्षेत्र में युवक को जबरन स्कूटी पर बैठाकर सरस्वती कॉलोनी के खेतों में ले जाकर डंडों और रॉड से मारपीट करने व मोबाइल फोन छीनने के मामले में क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर निवासी गांव कदौली, यूपी, हाल निवासी दुर्गा एन्क्लेव, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
देवरिया निवासी अनुराग मिश्रा ने शिकायत में बताया कि वह 8 मई की रात करीब 2:30 बजे अपने दोस्त आयुष उर्फ ऋषि के साथ सेक्टर-37 स्थित यूनिवर्सल अस्पताल के पास पराठे की दुकान पर मैगी खाने गया था। इसी दौरान दीपू अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर आयुष को पकड़कर ले जाने लगा। दुकान पर मौजूद लोगों के विरोध के बाद आरोपी वहां से चले गए। इसके बाद अनुराग, अर्णव और आयुष स्कूटी से घर जाने लगे। आरोपितों ने उनका पीछा कर सेक्टर-37 मार्केट के पास उन्हें रोक लिया।