30% मुनाफे के झांसे में फंसकर कारोबारी ने गंवाए 1.27 करोड़

नवभारतटाइम्स.कॉम
30 profit scam businessman duped of 127 crore cyber fraudsters exposed
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : गोमतीनगर इलाके में रहने वाले एक कारोबारी को स्टॉक एक्सचेंज में निवेश पर 30% मुनाफा दिलवाने का लालच देकर साइबर जालसाजों ने अपने जाल में फंसा लिया। उनसे 1.27 करोड़ रुपये जमा करवा लिए।

सुशांत गोल्फ सिटी निवासी अरशद अहमद ने साइबर क्राइम थाने में दी तहरीर में बताया कि उन्हें वॉट् सऐप पर संदेश प्राप्त हुए, जिसमें स्टॉक निवेश पर 30% तक रिटर्न का दावा किया गया था। बाद में उन्हें 1000 सदस्यों वाले वॉट् सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां कथित विशेषज्ञों की ओर से शेयर बाजार संबंधी सलाह और मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाए जा रहे थे। उसे देखकर अरशद को भरोसा हो गया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न बैंक खातों से जालसाजों के बताए अकाउंट्स में 1.27 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। जब उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया तो कथित पोर्टल पर निकासी रोक दी गई और जीएसटी, प्रॉसेसिंग शुल्क व अन्य चार्ज के नाम पर लगातार अतिरिक्त धन जमा कराया जाता रहा। डीसीपी क्राइम के निर्देश पर साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।