चाऊमिन लेने निकली छात्रा को बेकाबू डीसीएम ने रौंदा

नवभारतटाइम्स.कॉम
uncontrolled dcm crushed student going to get chaumin villagers blocked road
nNBT न्यूज, बंथरा : बंथरा में गुरुवार शाम तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकल सवार कक्षा छह की छात्रा को कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने डीसीएम चालक और क्लीनर की पिटाई कर दी। पुलिस के दोनों को जीप में बैठाने पर ग्रामीणों ने वाहन घेरकर बनी-मोहन रोड पर चक्काजाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन से सड़क के दोनों ओर दो-दो किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।

बिजनौर के मिर्जापुर निवासी मजदूर राम सहाय की 13 वर्षीय बेटी प्रियांशी उर्फ मनु पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेंती में कक्षा छह की छात्रा थी। गुरुवार शाम करीब पांच बजे वह साइकल से घर से करीब 500 मीटर दूर शिवानी पब्लिक स्कूल के पास चाऊमिन लेने गई थी। तभी हरौनी की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। प्रियांशी सड़क पर गिर गई और डीसीएम उसे कुचलते हुए निकल गई।
घरवालों ने किया हंगामा

राहगीरों और ग्रामीणों ने भाग रही डीसीएम को रोक लिया। एसीपी कृष्णानगर के समझाने के बावजूद ग्रामीण 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। बाद में सरोजनीनगर एसडीएम के उचित कार्रवाई और मदद के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और यातायात सामान्य हो सका।