ऑटो और मंदिर में महिलाओं की चेन चोरी, तीन गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
chain snatching in auto and temple three women arrested in lucknow watch cctv footage
n NBT न्यूज, लखनऊ : पारा इलाके में ऑटो में सवार शातिर महिलाओं ने एक महिला की सोने की चेन पार कर दी। इंदिरानगर के तकरोही आदर्श कॉलोनी निवासी लक्ष्मी यादव बुधवार को सिंगार नगर से पुराना पारा जा रही थीं। ऑटो में सवार तीन महिलाओं ने चेन पार कर दी। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को पकड़ा। तलाशी में एक महिला के पास चेन और दूसरी के पास टूटी हुई चेन मिली। थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि कुशीनगर निवासी ऊषा, संगीता और ताला को जेल भेज दिया गया है।

वहीं, बुद्धेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान निजी बैंक मैनेजर की पत्नी ममता पांडेय की चेन चोरी हो गई। आरोप है कि गर्भगृह में भीड़ के दौरान एक महिला ने ममता पांडेय की चेन दांत से काट ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके अलावा राजाबाजार पंजाबी टोला निवासी आशा गुप्ता केजीएमयू से गोलागंज जाने के लिए ई-रिक्शे पर बैठी थीं। सिटी स्टेशन के पास रास्ते में बैठी तीन महिलाओं ने उसकी चेन चोरी कर ली।