Bpcls Big Statement No Decision On E20 Petrol Currently Discussion Ongoing On E10
E20 की जगह E10 पर कोई फैसला नहीं: BPCL
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, मुंबई: भारत पेट्रोलियम ( BPCL ) ने साफ कर दिया है कि E20 पेट्रोल को पूरी तरह हटाकर उसकी जगह E10 पेट्रोल लाने का फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। कंपनी ने साफ किया कि अभी सरकार में सिर्फ इस बात पर चर्चा चल रही है कि क्या पुरानी गाड़ियों के लिए कम एथनॉल वाले पेट्रोल (E10) का विकल्प होना चाहिए और इतने बड़े नेटवर्क पर एक और तरह का पेट्रोल पहुंचाना कितना मुमकिन है।
कंपनी की सालाना बैठक (AGM) के बाद चेयरमैन संजय खन्ना ने कहा कि अगर सरकार भविष्य में नीति बदलती है, तो E20 से वापस E10 पर जाना उनके लिए कोई बड़ी चुनौती नहीं होगी। उन्होंने कहा, मैंने यह कभी नहीं कहा कि E20 को बदलकर E10 कर दिया जाएगा।