No Change In Cas Rules Nse Ipo Soon Big Statement By Sebi Chairman
CAS नियमों में बदलाव नहीं, NSE आईपीओ जल्द: सेबी
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, मुंबई: बाजार नियामक सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने गुरुवार को कहा कि हाल ही में शुरू हुए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) में फिलहाल कोई बदलाव नहीं करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि रेगुलेटर नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के जरूरी दस्तावेज (DRHP) को मंजूरी देने के बहुत करीब है। इस मंजूरी के साथ ही देश के सबसे बड़े शेयर बाजार के IPO का रास्ता साफ हो जाएगा।
एनएसई क्लियरिंग की 30वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पांडे ने कहा, हम अभी CAS में कोई बदलाव नहीं देख रहे हैं और यह सिस्टम जैसा है, वैसा ही चलता रहेगा। धीरे-धीरे इसमें लोगों की भागीदारी बढ़ेगी और सभी ब्रोकर्स इसे अपने ऐप्स में भी शामिल करेंगे।सेबी ने बाजार में होने वाली हेराफेरी को रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इस CAS सिस्टम को पेश किया था। एनएसई आईपीओ पर पांडे ने कहा कि अगर एक्सचेंज अपने शेयरों को अपने ही प्लैटफॉर्म पर ट्रेड करने का प्रस्ताव देता है, तो सेबी विचार करेगा। उन्होंने साफ किया कि अभी तक एनएसई की तरफ से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।