जापानी कंपनी करेगी सर्वे, ताकि कम हो बादशाहपुर ड्रेन पर दबाव

नवभारतटाइम्स.कॉम
japanese company to survey to reduce pressure on badshahpur drain alternative drain to be built
Surender.singh

@Timesofindia.com
n गुड़गांव: हर साल की तरह इस बार भी मॉनसून में डूबने के बाद गुड़गांव को इस समस्या से उबारने की तैयारी फिर से शुरू हो गई है। इसके लिए बादशापुर ड्रेन पर सीवर के पानी का दबाव कम करने के लिए तैयार की गई वैकल्पिक ड्रेन योजना पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए GMDA बेस्ट रूट और फिजिबिलिटी सर्वे की रिपोर्ट जापानी कंपनी निप्पोन कोई से तैयार करवाएगी। GMDA की कंपनी से बात हो चुकी है। कंस्लटेंट नियुक्त किया जा चुका है। दो महीने में प्लान की डिटेल प्रॉजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर शहरी विकास मंत्रालय को भेजी जानी है। ड्रेन बादशाहपुर से सोहना, नूंह के रास्ते पलवल में यमुना तक जाएगी। ड्रोन सर्वे शुरू किया गया है साथ ही टोपोग्राफी भी की जा रही है। अनुमान के मुताबिक इस ड्रेन के बनने के बाद बादशाहपुर ड्रेन पर 30 से 40% लोड कम होगा। बता दें करीब एक साल पहले यह प्लान बनाया गया था। इसे लेकर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल पहले ही निर्देश दे चुके हैं। इसके बाद GMDA की 15वीं बैठक में मुख्यमंत्री भी चर्चा कर आगे काम करने की हरी झंडी दे चुके हैं। अब GMDA ने इस पर काम शुरू कर दिया है।

अभी दिल्ली जाता है बादशाहपुर ड्रेन का पानी: अभी तक शहर में बादशाहपुर ड्रेन से नजफगढ़ ड्रेन तक सीवर का पानी बहरामपुर और धनवापुर STP में ट्रीट होने के बाद ड्रेन आठ से ISBT दिल्ली के पास यमुना तक जाता है। शहर से रोज 500 MLD के करीब सीवर का पानी निकलता है। जबकि बादशाहपुर ड्रेन की क्षमता इससे कम है। इसके अलावा STP भी फिलहाल रोज निकलने वाला सीवर का पूरा पानी ट्रीट नहीं कर पाते हैं। मॉनसून में शहर में भारी जलभराव हर बार होता है। GMDA के CEO पीसी मीणा ने बताया कि शहर से वैकल्पिक ड्रेन के लिए जापानी कंपनी से इस काम की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी।