बाज़ारों में दिखी रौनक

नवभारतटाइम्स.कॉम
markets buzzing on raksha bandhan eve crowds flock for shopping
n NBT न्यूज, गुड़गांव

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शहर के बाजारों में त्योहार की रौनक देखने को मिली। तेज धूप और उमस के बावजूद बहनों और परिवारों का उत्साह कम नहीं हुआ। सदर बाजार से लेकर सेक्टर मार्केट और मॉल्स तक राखी, मिठाई, मेहंदी और गिफ्ट की दुकानों पर भीड़ रही। बहनें भाइयों के लिए राखियां खरीदती दिखीं, वहीं मेहंदी लगवाने के लिए युवतियों की कतार लगी रही। मेहंदी कलाकारों के पास दिनभर बुकिंग रही।