HSIIDC करेगा उद्योग विहार में डी-सिल्टिंग

नवभारतटाइम्स.कॉम
industry vihar to get relief from waterlogging hsiidc to de silt sewer lines
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

उद्योग विहार इंडस्ट्रियल एरिया में जलभराव से निपटने के लिए हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन ने तैयारी शुरू कर दी है। उद्योग विहार फेज-6 और 7 में सीवर और बरसाती पानी की लाइनों की डी-सिल्टिंग कराई जाएगी। HSIIDC ने इसका टेंडर जारी कर दिया है। काम करने के लिए ठेकेदार को 120 दिन का समय दिया जाएगा। बिड 10 सितंबर को खोली जाएगी। उद्योग विहार शहर का बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया है। फेज-6 सेक्टर-37 और द्वारका एक्सप्रेसवे के नजदीक का इंडस्ट्रियल एरिया है। वहीं, उद्योग विहार फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया हीरो होंडा चौक के आसपास के सेक्टरों से जुड़ा है।
सीवर और स्टॉर्म वॉटर लाइन में गाद जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित होती है। इससे कई जगह जलभराव भी होता है।