जलभराव पर इंद्रजीत के बयान के बाद सियासी घमासान

नवभारतटाइम्स.कॉम
political uproar over indrajits statement on waterlogging matter reaches pmo from cmo
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

बारिश के बाद गुड़गांव में जलभराव को लेकर गुड़गांव के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत के बयान के बाद प्रदेश में सियासी घमासान मच गया है। अब मामला सीएमओ के बाद पीएमओ तक पहुंच गया है। गुरुवार को मुख्यमंंत्री नायब सिंह पीएमओ में रहे। बताया जा रहा है कि इस दौरान जलभराव का भी मामला उठा। सांसद के बयान पर उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता राज बब्बर के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने राव इंद्रजीत को निशाने पर लिया है।