Shahjahanpur Mayors Notice To Bjp Councilors On Oath For Sharing Corruption Money Congress Demands Action
शाहजहांपुर: मेयरने भाजपा पार्षदोंको दिया नोटिस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, शाहजहांपुर : भ्रष्टाचार से मिलने वाली रकम के बंटवारे की शपथ लेने का विडियो वायरल होने पर मेयर अर्चना वर्मा ने भाजपा पार्षदों को नोटिस जारी किया है। मेयर ने पार्षदों से पूछा है कि वे किस बात की शपथ ले रहे थे।
वायरल विडियो के मामले में कांग्रेस ने भी दोषी पार्षदों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए गुरुवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने सिटी मैजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। वहीं, मनोनीत पार्षद पूनम मेहरोत्रा ने इस्तीफा देने का दावा किया है। उनका कहना है कि वायरल विडियो से नगर निगम की छवि खराब हुई है।