निवेश के नाम पर 2.20 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम
builder duped of rs 220 crore in the name of investment fir registered
n NBT न्यूज, लखनऊ : गोमती नगर के विजयंत खंड निवासी बिल्डर राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने मेरलायन सेल्स ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के संचालक सुशील कुमार पांडेय और कर्मचारियों पर चांदी के कारोबार में निवेश के नाम पर 2.20 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर गुरुवार को विभूति खंड पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

राजेंद्र ने बताया मार्च 2022 में सुशील कुमार पांडेय और कंपनी के कर्मचारी अक्षय कुमार ने उन्हें चांदी के कारोबार में निवेश के लिए बात की। उन्होंने निवेश पर होने वाले लाभ का 50 प्रतिशत हिस्सा देने का भरोसा दिलाया। इस पर राजेंद्र ने अलग-अलग तारीखों में आरटीजीएस और रिश्तेदार के बैंक खाते के माध्यम से कुल 2.20 करोड़ रुपये कंपनी के खातों में भेजे।