Iffco Chowks Pothole To Be Repaired In A Week Master Sewer Line Repair Begins
काम शुरू, इफ्को चौक का गड्ढा एक सप्ताह में दुरुस्त होगा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
इफ्को चौक पर मास्टर सीवर लाइन धंसने के बाद मौके पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। बुधवार रात गुड़गांव में दिल्ली से आए गोताखोरों ने लाइन को दोनों ओर से बंद कर दिया। इसके बाद पानी निकालने का काम शुरू हुआ। यहां दस मीटर के करीब नई लाइन को पुरानी लाइन से दोनों ओर से कनेक्ट किया जाएगा। इफ्को चौक पर सिग्नेचर टावर की ओर बने इस गड्ढे से सर्विस लेन बंद है, जिससे यहां सुबह-शाम हेवी ट्रैफिक रहता है। इस पूरे एरिया में बैरिकेड लगाए गए हैं। अब उम्मीद है कि काम होने के बाद यहां से गुजरने वाले लोगों को राहत मिलेगी।एक हजार एमएम की यह सीवर की मास्टर लाइन है। एमजी रोड से इफ्को चौक के रास्ते एसटीपी बहरामपुर तक जाती है। मंगलवार शाम को यह जर्जर लाइन लीक हो गई, जिससे रोड के नीचे पानी भर गया और रोड धंस गई। यहां पर पांच पंप जीएमडीए और एनएचएआई की ओर से लगाए गए हैं।