n NBT न्यूज, सेक्टर-10 : रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को सिविल अस्पताल में नियमित ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। छुट्टी के कारण अस्पताल में सामान्य जांच, परामर्श और नियमित उपचार के लिए आने वाले मरीजों को शनिवार तक इंतजार करना होगा। अचानक तबीयत बिगड़ने, दुर्घटना या किसी अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में मरीज इमरजेंसी विभाग में पहुंचकर इलाज करा सकेंगे।