Handmade Rakhi Exhibition At Sector 15 Center Showcases Talents Of Specially abled Children
दिव्यांग केंद्र में सजी हाथों से बनाई राखियों की प्रदर्शनी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, सेक्टर-15
शहर के सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित श्रवण एवं वाणी निशक्त जन कल्याण केंद्र में गुरुवार को दिव्यांग स्टूडेंट्स की ओर से तैयार की गई हस्तनिर्मित राखियों की प्रदर्शनी लगाई गई। गुड़गांव में रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस प्रदर्शनी में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रदर्शनी के दौरान करीब 250 राखियों की बिक्री हुई। केंद्र की असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. नविता शर्मा ने बताया कि राखियां केंद्र से जुड़े स्टूडेंट्स ने अपने कौशल एवं रचनात्मकता का इस्तेमाल करते हुए तैयार की हैं। इसका उद्देश्य बच्चों को हुनर के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाना है। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर वीणा, पल्लवी, साक्षी, वेनी, सुमन बाला, बीर सिंह आदि मौजूद रहे।