Severe Traffic Jam In Gurgaon Due To Festivals People Faced Inconvenience
जाम में जूझते रहे लोग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
त्योहार के चलते वैसे तो शहर में अधिकतर एरिया में हेवी ट्रैफिक है। गुड़गांव से झज्जर, बेरी, भिवानी, रोहतक के अलावा केएमपी को कनेक्ट करने वाले धनकोट की रोड पर इन दिनों सुबह शाम जाम के हालात हैं। प्राइवेट वाहनों की बात की जाए तो झज्जर, रोहतक, भिवानी, बेरी, महम और हिसार में ओर वाहन जाते हैं। इसके अलावा गांव में एक रोड पर नगर निगम की ओर से काम चलने के कारण सारा ट्रैफिक गांव के बाहर से निकलता है। गांव के पूर्व सरपंच दिनेश कुमार, प्रदीप दौलताबाद, सोनू देशवाल आदि ने बताया कि यहां पर सुबह- शाम जाम के हालात रहते हैं। यहां अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस सुबह-शाम तैनात करना चाहिए। नहर के पास वाहनों की लंबी लाइनें हर दिन लगती है। एसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने बताया कि इन दिनों त्योहार के चलते हेवी ट्रैफिक है। वहीं, धनकोट के निकट अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाएगी।