लखनऊ में इस सीज़न मेंस्वाइन फ्लू से पहली मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम
swine flu outbreak in lucknow first death of the season 50 year old woman dies at balrampur hospital
n NBT न्यूज, लखनऊ

बलरामपुर अस्पताल में गुरुवार दोपहर स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। इंदिरानगर के चांदन गांव िनवासी 50 वर्षीय महिला अस्पताल में 24 अगस्त से भर्ती थीं। सीने में दर्द और तेज बुखार होने पर घरवाले उन्हें यहां लाए थे। यह इस सीजन में राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले एक निजी अस्पताल में हुई जांच में मरीज की H1N1 (स्वाइन फ्लू) रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालत में कुछ सुधार होने पर परिवारीजन उन्हें घर ले गए, लेकिन बाद में तबीयत बिगड़ने पर बलरामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। मरीज को ऑक्सिजन सपोर्ट पर रखा गया था। शुरुआत में ऑक्सिजन लेवल भी सामान्य था।

अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान के मुताबिक, मरीज को भर्ती करवाते वक्त परिवारीजनों ने स्वाइन फ्लू रिपोर्ट की कोई जानकारी नहीं दी। जब गुरुवार सुबह तबीयत अचानक बिगड़ी तब पॉजिटिव रिपोर्ट के बारे में बताया। इस पर H1N1 जांच के लिए सैंपल केजीएमयू भेजा गया, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही मरीज ने दम तोड़ दिया।