50 Noida Money Changer Companies Involved In Laundering Cyber Fraud Money Ed Investigation Begins
ठगी की रकम खपाने में जुटी हैं नोएडा की 50 मनी चेंजर कंपनियां
Contributed by: Dinesh.Mishra|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n नोएडा : साइबर ठगी की रकम विदेश भेजने से लेकर विभिन्न खातों में देश के अंदर मिनटों में ट्रांसफर करने में आरबीआई की तरफ से पंजीकृत मनी चेंजर कंपनियां भी शामिल हैं। नोएडा की 50 से ज्यादा ऐसी मनी चेंजर कंपनियों के बारे में डिजिटल सबूत ईडी के हाथ लगे हैं। इन कंपनियों के संचालकों से भी पूछताछ जल्द संभावना है। यह खुलासा ईडी की पणजी टीम ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी के मामले में गुरुवार को पकड़े दो आरोपियों फहीम मोइन हुसैन सैय्यद और नईम हुसैन सैय्यद को गिरफ्तार कर किया है। स्पेशल कोर्ट से ईडी को पूछताछ के लिए मिले इन आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
ईडी प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी गोवा में एक शख्स को 21 मई 2025 से दो जून 2025 तक डिजिटल अरेस्ट कर दो करोड़ साठ लाख रुपये ट्रांसफर कराए थे। गोवा में इसका केस दर्ज होने के बाद ईडी ने इसकी जांच शुरू की। इसमें पता चला कि फहीम मोइन हुसैन सैय्यद व नईम हुसैन सैय्यद ने साइबर ठगी के करोड़ों रुपये लाइसेंस मनी चेंजर के माध्यम से पहले नकदी फिर विदेशी करंसी में बदलवाए। इन आरोपियों से पूछताछ में पता चला देश में दर्ज साइबर ठगी के 163 केस से ये जुड़े हैं। इनके नेटवर्क ने खातों के माध्यम से 27,850 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का लेन-देन किया और लगभग 2,904 करोड़ रुपये नकद जमा किए।