विनिवेश का 78% लक्ष्य पूरा: केंद्र

नवभारतटाइम्स.कॉम
center nears divestment target 78 achieved in 5 months announces 30000 crore bond buyback
पीटीआई, नई दिल्ली: सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए तय किए गए 80,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य का करीब 78 प्रतिशत हिस्सा शुरुआती 5 महीनों में ही हासिल कर लिया है। इस चालू वित्त वर्ष में अब तक सरकार ने 9 पब्लिक सेक्टर कंपनियों (PSUs) में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचकर 55,757 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें एलआईसी ( LIC ) और कोल इंडिया जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि सरकार 3 सितंबर को 30,000 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी सिक्योरिटीज (बॉण्ड) बायबैक करेगी। इसके लिए नीलामी 3 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे के बीच होगी। यह प्रक्रिया रिजर्व बैंक के कोर बैंकिंग सॉल्यूशन E-Kuber प्लैटफॉर्म पर की जाएगी।