Dengue Threat Increases In Faridabad 6 New Cases Found 551 People Noticed For Larva
डेंगू के 6 नए मरीज मिले, 551 लोगों को भेजा नोटिस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
मौसम में बदलाव के साथ फरीदाबाद में डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक डेंगू के छह मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने लार्वा की रोकथाम के लिए अभियान तेज कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलग-अलग इलाकों में घर-घर जाकर जांच कर रही हैं। अब तक दो हजार से अधिक घरों का निरीक्षण किया जा चुका है। लार्वा मिलने पर 551 लोगों को नोटिस भेजे गए हैं।