Ipo Alert Sebi Greenlights 4 Companies Ready To Enter The Market
बाज़ार में उतरने को तैयार 4 कंपनियां
नवभारतटाइम्स.कॉम•
बाजार नियामक सेबी ने चार कंपनियों भारत पीईटी, सद्भाव फ्यूचरटेक, पारस हेल्थकेयर और एमके संस फाइन ज्वेल्स को अपना IPO लाने की हरी झंडी दे दी है।
भारत पीईटी : इसका IPO करीब 760 करोड़ रुपये का होगा। इसमें 120 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटरों द्वारा 640 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे। सद्भाव फ्यूचरटेक : इसके IPO में 2.55 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही, प्रमोटरों और अन्य शेयरधारकों द्वारा 235 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे जाएंगे।
पारस हेल्थकेयर : पारस हेल्थकेयर IPO के जरिए 1,800 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें 500 करोड़ रुपये के नए शेयर होंगे और 1,300 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल होगा।
एमके संस फाइन ज्वेल्स : इसके IPO में 1.36 करोड़ नए शेयर होंगे और प्रमोटर रामचंद्र मुरलीधर रायमलानी 34 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेंगे।