Jio Platforms Gets Sebi Approval For Ipo Preparing To Raise 37700 Crore
Jio प्लैटफॉर्म्स के IPO को मंज़ूरी
नवभारत टाइम्स•
(फोटो- नवभारत टाइम्स)
NBT रिपोर्ट, मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लैटफॉर्म्स लिमिटेड (Jio Platforms) को अपना IPO लाने के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। इस IPO के जरिए कंपनी करीब 37,700 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। अगर ऐसा होता है, तो यह देश का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इशू होगा। रिलायंस ग्रुप की तरफ से साल 2008 के बाद यह पहला IPO होगा।
जियो प्लैटफॉर्म्स ने इस प्रस्तावित IPO के लिए जून में सेबी के पास अपने दस्तावेज (DRHP) जमा किए थे। सेबी के ताजा अपडेट के अनुसार, कंपनी को 28 अगस्त को फाइनल ऑब्जर्वेशन (अंतिम मंजूरी) मिल गई है। दस्तावेजों के मुताबिक, जियो प्लैटफॉर्म्स 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। IPO के बाद, यह हिस्सा कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 2.9 प्रतिशत होगा। सूत्रों का कहना है कि करीब 137 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर यह IPO लाया जा सकता है, जो इसे भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO बना देगा। NSE का प्रस्तावित IPO करीब 30,000 करोड़ रुपये का रहने का अनुमान है। अगर जियो 37,700 करोड़ रुपये जुटाता है, तो यह NSE के मुकाबले काफी बड़ा होगा।