डबल डेकर फ्लाईओवर के लिए 3 कंपनियां

Contributed byDinesh.Mishra|नवभारतटाइम्स.कॉम
noida to get relief from traffic jams 6 lane double decker flyover 3 companies to present
n NBT रिपोर्ट, नोएडा

शहर की तीन लाख से ज्यादा आबादी को जाम से निजात दिलाने के लिए सोमवार को नोएडा अथॉरिटी में तीन कंपनियां प्रस्तुति देंगी। गौरतलब है कि अथॉरिटी एफएनजी (फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद) के छिजारसी पर लगने वाले रोजाना के जाम से राहत दिलाने के लिए 6-6 लेन का डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने की तैयारी है। नोएडा अथॉरिटी तैयारी कर रही है कि यह फ्लाईओवर छह-छह लेन के दो हिस्सों में बनाया जाए। इसकी तकनीकी जांच पूरी कर ली गई है। इसकी लंबाई करीब 1200 मीटर होगी। यह छिजारसी चौक के आगे से शुरू होकर इंदिरापुरम में सीआईएसएफ कैंप के पास तक जाएगा। रास्ते में एनएच-9 और डीएमई के ऊपर से फ्लाईओवर निकालने की योजना है। करीब 2 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए NHAI से भी NOC लेना होगा। अथॉरिटी के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने से पहले तीन कंपनियां सोमवार को प्राधिकरण में प्रजेंटेशन देंगी।