RBL बैंक को 104 करोड़ का नोटिस

नवभारतटाइम्स.कॉम
rbl bank receives 104 crore gst notice accused of tax evasion
पीटीआई, नई दिल्ली: RBL Bank ने शुक्रवार को बताया कि टैक्स अधिकारियों ने उसे 103.76 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस भेजा है। बैंक पर आरोप है कि उसने GST का भुगतान कम किया है। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए ब्याज और जुर्माने को मिलाकर 103.76 करोड़ रुपये के मांग की गई है। बैंक ने कहा है कि वह तय समय सीमा के भीतर इस नोटिस का जवाब दाखिल करेगा।