चार ब्रीफ खबरें

नवभारतटाइम्स.कॉम
reliance group rejects subhash chandras allegations nclt opinion in insolvency case
n पीटीआई, नई दिल्ली

मुकेश अंबानी की अगुआई वाले रिलायंस ग्रुप ने अपनी मीडिया कंपनियों पर लगाए गए एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के आरोपों को शुक्रवार को खारिज किया। मीडिया प्लैटफॉर्म के गलत इस्तेमाल के सुभाष चंद्रा के आरोपों को रिलायंस ग्रुप में बेबुनियाद बताया और कहा कि हम उनकी टिप्पणियों से निराश हैं। हम सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं। हमारे मीडिया ब्रैंड्स का इस्तेमाल कभी किसी पर हमला करने के लिए नहीं किया गया है और न ही भविष्य में कभी ऐसा किया जाएगा। हम बिजनेसमैन और उद्यमी के रूप में सुभाष चंद्रा का सम्मान करते हैं और उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हैं।
रिलायंस का यह बयान ऐसे समय में आया है जब नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल यानी NCLT की बेंच ने सुभाष चंद्रा के व्यक्तिगत दिवालिया मामले में अपनी राय दी है। मंगलवार को NCLT के सदस्य (न्यायिक) निलेश शर्मा ने उस सेटलमेंट प्लान को मंजूरी दी, जिसके तहत सुभाष चंद्रा को कर्जदाताओं के दावों को निपटाने के लिए सिर्फ 6.5 करोड़ रुपये देंगे।

इस मामले में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कर्ज देने वाले बैंकों को ₹22,000 करोड़ से अधिक के दावों पर 99.97% का नुकसान (हेयरकट) झेलना पड़ रहा है। गुरुवार को सुभाष चंद्रा ने कहा था कि मैं सिर्फ 'पर्सनल गारंटर' था। मैंने खुद पैसा उधार नहीं लिया था।