Woman Raped After Being Given Intoxicating Prasad Blackmailed By Making Obscene Video
नशीला प्रसाद खिलाकर महिला से रेप, अश्लील विडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, बल्लभगढ़
राजस्थान मूल की एक महिला को अश्लील विडियो के जरिये ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने और रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले बल्लभगढ़ में महिला को नशीला प्रसाद खिलाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। फिर दिल्ली पहुंचकर भी उसे डरा-धमकाकर होटल में बुलाता रहा। पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली के पहाड़गंज थाने में केस दर्ज कर मामला आगे की जांच के लिए बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है।पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि साल 2020 में वह अपने पति के साथ बल्लभगढ़ में रहने लगी थी। इसी दौरान साल 2022 में उनके पड़ोस में एक युवक किराए पर आया। वह उसके पति से भी बातचीत करने लगा। घर भी आने-जाने लगा।