Fake Call Center Accused Caught Police Engaged In Verification Many Gave Wrong Names addresses
कुछ आरोपितों ने बताए फर्जी नाम-पते, पुलिस वेरिफिकेशन में जुटी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : विभूतिखंड में समिट बिल्डिंग में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के मामले में पकड़े गए कुछ आरोपितों ने अपने नाम-पते गलत बताए हैं। पुलिस उन लोगों का सही नाम और पता जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग में करीब 8 महीने से ' Solaris Solution ' नाम से कॉल सेंटर चल रहा था। यहां पर दो ऑपरेशन मैनेजर गुजरात के अहमदाबाद निवासी ललित खैराजानी और विक्रम सिंह परमार थे। इसके अलावा देश भर के 117 अन्य लोग काम करते थे। पुलिस ने मौके से 119 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपितों ने अपने नाम-पते बताए थे। पुलिस ने नाम-पते के वेरिफिकेशन के लिए स्थानीय पुलिस को डिटेल भेजी। पुलिस के मुताबिक कुछ आरोपितों के नाम पते जांच में गलत मिले हैं। अब पुलिस इनके असली नाम पते जानने में जुटी हुई है। पुलिस को कहना है कि जिन लोगों ने गलत सूचना दी है, उनसे जेल में फिर से पूछताछ की जाएगी। पुलिस इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पता करने में जुटी है। इसके अलावा पुलिस टीम कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों को भी ट्रैक कर रही है। समिट बिल्डिंग में फर्जी कॉल सेंटर के मामले में एलआईयू की चूक देखने को मिली है। महीनों से फर्जी कॉल सेंटर चल रहा था। पर, एलआईयू को इस बात की भनक तक नहीं लगी।