इंटरनैशनल गोल्फ कोर्स के लिए फिर होगा टेंडर

Contributed byDinesh.Mishra|नवभारतटाइम्स.कॉम
noida international golf course tender to be re issued to resume stalled work
n NBT रिपोर्ट, नोएडा : नोएडा अथॉरिटी ने इंटरनैशनल गोल्फ कोर्स परियोजना का रुका हुआ निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए बचे हुए करीब 32 प्रतिशत काम को पूरा कराने हेतु नए सिरे से टेंडर जारी किया जाएगा। निर्माण एजेंसी और अथॉरिटी के बीच विवाद के कारण यह परियोजना पिछले सवा साल से ठप पड़ी है। जुलाई 2025 में तत्कालीन सीईओ डॉ. लोकेश एम ने साइट का निरीक्षण किया था। काम में लापरवाही मिलने पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने, एफआईआर दर्ज कराने और अनुबंध समाप्त करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद नॉलेज पार्क-दो थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सूत्रों के अनुसार, हाल में पुरानी एजेंसी को ही शेष कार्य सौंपने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन सीईओ ने इसे मंजूरी नहीं दी। जुलाई 2021 में शुरू हुई परियोजना दिसंबर 2022 तक पूरी होनी थी, मगर अब भी अधूरी है। बचे हुए कार्य पर करीब 44 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।