Victim And Friend Attacked With Deadly Intent For Not Withdrawing Rape Case Fir Against Main Accused And Three Others
दुष्कर्म का केस वापस न लेने पर पीड़िता व सहेली पर जानलेवा हमला
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : चिनहट में दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेने से इनकार करने पर मुख्य आरोपित और उसके तीन साथियों पर पीड़िता व उसकी सहेली पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। बाराबंकी निवासी 31 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2026 में उसने मसौली थाने में सोहेल के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपित लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था।
पीड़िता के अनुसार, वह कानूनी सलाह के लिए सहेली के साथ लखनऊ आई थी। लौटते समय कमता में चार युवकों ने दोनों को घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पीड़िता ने नकाब पहने मुख्य आरोपित को पहचान लिया। हालांकि गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गई। पीड़िता की शिकायत और अधिकारियों के निर्देश पर चिनहट पुलिस ने सोहेल समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।