लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी: साइबर, मीडिया, IP लॉ में PG डिप्लोमा

नवभारतटाइम्स.कॉम
lohia law university applications open for pg diploma in cyber media ip law admission on first come first served basis
nNBT न्यूज, लखनऊ: डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (RMLNLU) ने सत्र 2026-27 के लिए तीन प्रमुख पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिप्लोमा कोर्सों में ऐडमिशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये कोर्स आज के दौर के उभरते हुए और डिमांडिंग लीगल सेक्टर्स (साइबर क्राइम, कॉपिराइट/पेटेंट और मीडिया एथिक्स) को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

चूंकि इन कोर्सों में सीटें सीमित हैं और दाखिले का आधार 'फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व्ड' रखा गया है, इसलिए योग्य उम्मीदवार 30 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं।
कहां मिलेगा फॉर्म?

आवेदन पत्र, फीस स्ट्रक्चर और विस्तृत गाइडलाइंस यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rmlnlu.ac.in पर उपलब्ध हैं।

कोर्स: PGDCL (साइबर लॉ), PGDIPR (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स), PGDMLEE (मीडिया लॉ, एंटरटेनमेंट एंड एथिक्स)।

योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन।

ऐसे चयन: कोई एंट्रेंस नहीं, 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर सीधे दाखिला।