LU : 15 मिनट की देरी पर कटेगा आधा अवकाश

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknow university half leave to be deducted for 15 minutes delay strict orders from vice chancellor
nNBT न्यूज,लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की लेटलतीफी पर कुलपति ने सख्त नाराजगी जताई है। कुलपति प्रो. जेपी सैनी के निर्देश पर कुलसचिव कार्यालय ने परिसर में अनुशासन और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सख्त आदेश जारी किया है। नए नियमों के तहत निर्धारित समय से 15 मिनट विलंब से आने या 15 मिनट पहले कार्यालय छोड़ने पर कर्मचारियों का आधा अवकाश माना जाएगा।

महीने में दो बार ऐसा करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी और एक दिन का आकस्मिक (CL) या अर्जित अवकाश (EL) काट लिया जाएगा। कंप्यूटर सेंटर को बायोमीट्रिक मशीन में इसके अनुसार बदलाव के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एक अन्य आदेश के तहत समस्त विभागों और छात्रावासों से कर्मचारियों की पिछले 3 महीनों (अप्रैल से जून 2026) की बायोमीट्रिक उपस्थिति की रिपोर्ट 2 कार्य दिवसों के भीतर तलब की गई है।